Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Gurjar

सिपाही कमल राम गुर्जर

सिपाही कमल राम गुर्जर सिपाही कमल राम गुर्जर ब्रिटिश सेना में विक्टोरिया क्रॉस प्राप्त करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के भारतीय थे।  ब्रिटिश राज के समय से ही विक्टोरिया क्रॉस एक बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय एवं शूरवीरों को दिया जाने वाला पुरस्कार है। ब्रिटिश पुरुस्कारों के सूचकांक में यह पुरस्कार सबसे ज्यादा महत्व रखने वाला है। यह पुरस्कार युद्ध के समय, दुश्मन के सामने अत्यधिक वीरता दिखाए जाने पर ब्रिटिश सेना के सैनिकों को दिया जाता है। यह पुरस्कार मरणोपरांत भी दिया जाता है। भारत जैसे देश जो पहले ब्रिटिश सत्ता के अधीन थे, के सिपाही भी इस पुरस्कार को पाने के अधिकारी थे। जैसे जैसे देशों ने ब्रिटिश सरकार से स्वतंत्रता हासिल की, वैसे वैसे इन देशों ने अपने पुरुस्कार अलग से स्थापित कर लिए और इन स्वतंत्र देशो में विक्टोरिया पुरुस्कार जैसे प्रतिष्ठित पुरुस्कारों की लोकप्रियता घटती चली गयी। जहां एक तरफ स्वतंत्रता आंदोलन ने राजनीतिक चिंतकों को देश मे लोकप्रिय बनाया, वहीं दूसरी तरफ इन आंदोलनों ने ऐसी कोई भी चीज़ जो ब्रिटिश सत्ता से संबंधित हो, उसको देश भर अलोकप्रिय कर दिया। सिपाही कमल राम गु...