Skip to main content

Posts

Showing posts with the label g#

क्षेत्र में सावन के महीने में मिलने वाली घेवर की मिठाई पर एक टिप्पणी।

सहारनपुर में इस बार सावन के दौरान जाना हुआ। कई अलग अलग दुकानों से अलग अलग कारणों से घेवर इस बार खरीदना पड़ा। मुख्यत छः अलग अलग जगह से मैंने इस बार घेवर खरीदा। इन्ही जगहों से खरीदे गए घेवर का एक रिव्यू आप लोगों के समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूं। 6. छटवे नंबर पर है, सहारनपुर घंटाघर पर स्थित जनता स्वीट्स का घेवर। घंटा घर पर कई सारी दुकानें स्थित हैं। बहुत ही महंगी मिठाईयां इन दुकानों द्वारा बेची जाती रही है। लगभग क्वालिटी एवं रेट में सभी दुकानें एक ही जैसी है। इस बार सबसे पहले मैंने इसी दुकान से घेवर खरीदा। घेवर का रेट इस दुकान पर 700 रूपये किलो के करीब था। इतना ज्यादा रेट होने के बावजूद भी ये लोग घेवर का का जो ओरिजिनल स्वाद होता है, उसको मेंटेन नही कर पा रहे हैं। घेवर में खुशबू देने के लिए जबरदस्ती कुछ नई चीजों को डाला जा रहा है जिनसे की घेवर की ओरिजिनेलिटी नही रह गई है। चासनी के नाम पर अब इनके यहां घेवर पर चॉकलेट भी इस्तेमाल होनी शुरू हो गई है। सिर्फ सावन में मिलने वाली घेवर जैसी मिठाई को, साल भर मिलने वाली चॉकलेट मिलाकर, बर्बाद करने की कवायद इस समय, घंटाघर पर स्थित सभी दुकानों प...